अजमेर। जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में रेलवे में कार्यरत कर्मचारी के घर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित और उसकी पत्नी ड्यूटी पर गए हुए थे। कर्मचारी की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगंज थाना पुलिस के अनुसार अशोक विहार कॉलोनी निवासी रमेश मलिक ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी ड्यूटी पर गए हुए थे। पत्नी शाम को घर पहुंची तो ताले टूटे हुए मिले। पीड़ित ने बताया की पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो बाथरूम, किचन व वॉश बेसिन के नल टूटे हुए थे। कमरों की अलमारी खुली हुई थी। सारा सामान बिखरा हुआ था।
चोरों ने सोने व चांदी के जेवरात चोरी किए और फरार हो गए। इसकी सूचना रामगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। पीड़ित की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।