धौलपुर। जिले की कौलारी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मावई का नगला गांव से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं।
कौलारी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को लेकर अभियान चलाया जा रहा हैं। जिस अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि मावई का नगला गांव के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा हुआ हैं। जिस सूचना पर पुलिस की टीम में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी पौना 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोका बरामद किया है। आरोपी सुखवीर (25) पुत्र होतम सिंह मावई का नगला का निवासी हैं। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।