Explore

Search

February 9, 2025 5:05 am


लेटेस्ट न्यूज़

सीकर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों ने गाए गांधी-भजन : कलक्टर बोले- अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर सीकर कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से शहीदी दिवस मनाया गया। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

महात्मा गांधी के भजन गाए

पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट परिसर में राम-नाम कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर पराई जाणे रे… रघुपति राघव राजा राम व साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल जैसे अनेक भजन गाए। इसके बाद अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

कलेक्टर ने गांधी का जीवन परिचय दिया

कलक्टर मुकुल शर्मा ने कहा- आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके भारत में ‘अहिंसा’ के परिचय का बखान कर रहे हैं।

कलक्टर ने कहा कि महात्मा गांधी वह नेता थे, जिन्होंने कई सालों से भारतीय जनता पर ब्रिटिश उपनिवेशवाद की बेड़ियों से भारत को मुक्त कराया था, इसलिए बापू हमारे लिए हमेशा सम्मानीय रहेंगे। इस दौरान अनेक प्रशासन अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर