अजमेर। जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। मामले में महिला के पति ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार नसीराबाद निवासी शेर सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने घर से मजदूरी के लिए बाइक पर निकला था। नसीराबाद घाटी भेरू जी मंदिर के आगे पहुंचा, इसी दौरान पीछे से एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
पीड़ित ने बताया कि हादसे में उसे और उसकी पत्नी काली के काफी चोट आई थी। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला काली को मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।