Explore

Search

March 11, 2026 12:36 am


चौकीदार का सिर कुचला हुआ शव मिला : प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 3 दिन में दूसरी वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन में दूसरा शव मिलने का मामला सामने आया है। हाईवे पर बनी पुलिस के नीचे शव पड़ा हुआ मिला। मृतक का सिर कुचला हुआ था। ऐसे में उसकी हत्या की संभावना जताई जा रही है। जब राहगीरों ने उसका शव लहुलूहान अवस्था में देखा वे दंग रह गए। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने प्रतापनगर थाना पुलिस को इसी सूचना दी। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह जाब्ते के साथ पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस को मृत का शव लहुलूहान अवस्था में बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में शिफ्ट कराया। मृतक की पहचान लादुराम के रूप में हुई है। बता दें, दो दिन पहले भी प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव फेंक गए थे। ​

पुलिस निर्माण की चोकीदारी करता था मृतक

पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर में पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य की देखरेख को लेकर लादुराम यहां चौकीदारी करता था। संभावना है कि हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। बड़े पत्थर से मृतक के सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास खून से सना पड़ा पत्थर भी मिला। पुलिस के अनुसार मौत के पीछे क्या कारण रहे हैं इस संबंध में जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर