Explore

Search

July 7, 2025 11:28 am


जयपुर में घर के बाहर खेलते हुए गायब हुआ बच्चा : रास्ता भटकने पर तीन किमी दूर पहुंचा, पुलिस पैदल ही गलियों से होते हुए ढूंढने निकली

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले में 5 साल के बच्चे ने पुलिस की परेड करवा दी। घर के बाहर खेलते समय बच्चा गायब हो गया था। हरमाड़ा थाना पुलिस ने CCTV फुटेजों को खंगाल तीन किलोमीटर पीछा कर बच्चे को ढूंढ निकाला। हरमाड़ा थाना पुलिस ने लापता बच्चे को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया है।

SHO (हरमाड़ा) उदयभान सिंह यादव ने बताया- हरमाड़ा के गणेश नगर में 5 साल का बच्चा सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रहा था। घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजनों के आस-पास ढूंढ़ने पर बच्चे का पता नहीं चला। रिश्तेदार-पड़ोसियों की मदद से काफी तलाश करने के बाद भी बच्चा नहीं मिला। हरमाड़ा थाने में परिजनों ने 5 साल के मासूम के घर के बाहर खेलते समय गायब होने की शिकायत दी। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर तुरंत बच्चे की तलाश में भेजी गई।

करीब 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर रुट मैप तैयार कर पैदल ही गलियों से होते हुए पुलिस टीम ने बच्चे का पीछा किया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद घर से करीब 3 किलोमीटर दूर लोहा मंडी में लापता बच्चा बैठा हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि घर के बाहर खेलते समय बच्चा गलियों में चला गया। रास्ता भटकने के चलते घर को ढूंढने की कोशिश में लोहा मंडी तक जा पहुंचा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर