कोटा। शहर के उद्योग नगर थाना इलाके के घर की पहली मंजिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मकान की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। अचानक से अनबैलेंस होकर नीचे गिर गया। घायल हालात में परिजन उसे हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रुद्र विहार थेकडा रोड की है।
मकान की छत पर बैठा था
उद्योग नगर थाना ASI हरवीर सिंह ने बताया कि घनश्याम (52) कोटा स्टोन में मजदूरी का काम करता था। कभी कभार शराब पीता था। बुधवार की रात 9 बजे करीब मकान की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। अचानक से गिर गया। गम्भीर घायल को परिजन इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। लिखित में देने के बाद बिना पोस्टमॉर्टम के शव परिजनों को सुपुर्द किया है।