हनुमानगढ़। जिले में एक युवक पर फिरौती नहीं देने पर दो लोगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सतपाल के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। उसकी नाक की हड्डी टूट गई। आरोपी उसकी जेब से 1000 रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना सोमवार की है। पीड़ित सतपाल किशोर को उधार चुकाने के लिए 1000 रुपए लेकर जा रहा था। इसी दौरान बिसरासर निवासी राजू उर्फ राजराम और कृष्ण बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने सतपाल से फिरौती की मांग की।सतपाल ने गरीबी का हवाला देते हुए फिरौती देने से मना कर दिया। उसने बताया कि उसके पास केवल 1000 रुपए हैं, जो उसे उधार चुकाने हैं। इस पर राजू ने सतपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले में सतपाल के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। उसकी नाक की हड्डी टूट गई। आरोपी उसकी जेब से 1000 रुपए लूटकर फरार हो गए। गांव के समुंद्र सिंह ने घायल सतपाल को पहले घर और फिर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अधिक रक्तस्राव के कारण सतपाल को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसका ऑपरेशन किया गया है। पीड़ित के पिता रामेश्वर की शिकायत पर पल्लू थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई राजकुमार मामले की जांच कर रहे हैं।