डूंगरपुर। जिले के वरदा थाना क्षेत्र में धरती माता के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक दुर्गेश खटीक अहमदाबाद से अपने पिता से मिलकर लौट रहा था। नया बाजार सागवाड़ा निवासी दुर्गेश के पिता सूरजमल खटीक अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। उनका पेट में अल्सर का ऑपरेशन हुआ था। दुर्गेश उनसे मिलने के बाद देर शाम डूंगरपुर पहुंचा। वह स्कूटी से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान धरती माता के पास एक बोलेरो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्गेश (27) को डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वरदा थाना पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही अहमदाबाद में भर्ती पिता देर रात घर लौट आए। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वरदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Top Reasons To Choose FileViewPro For Unknown Files
February 14, 2026
12:51 am
бездепы в казино 2026 с выводом денег
February 14, 2026
12:49 am
Battlefield 6: Improving Campaign Stories Over Black Ops Cold War
February 14, 2026
12:48 am
Battlefield 6: Would Game Pass Be Good for It?
February 14, 2026
12:37 am

बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत : अस्पताल में भर्ती पिता से मिलकर लौट रहा था घर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

