पाली। जिले में एक कंटेनर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कंटेनर ड्राइवर सहित उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हादसा शुक्रवार को रोहट थाना क्षेत्र के ओम बन्ना के पास हुआ। कंटेनर पाली की तरफ जा रहा था। कंटेनर ड्राइवर कावल सिंह सहित रौनक और केवलचंद घायल हुए हैं। तीनों पंजाब के रहने वाले है। कंटेनर पलटने से हाईवे पर जाम जैसी स्थिति हो गई। ऐसे में पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त कंटेनर को सड़क किनारे करवाया और यातायात सुचारू किया। पुलिस ने घायलों के परिजनों और उनकी कंपनी में हादसा होने की जानकारी दी।

लेटेस्ट न्यूज़
What Is an DNC File and How FileViewPro Can Open It
March 13, 2026
12:09 pm
Quick & Simple Approach To Get Your Party Rolling
March 13, 2026
12:08 pm
Cripto Casino – Átfogó Elemzés a Blockchain-alapú Online Kaszinókról
March 13, 2026
12:06 pm
Top 5 Free Emblem Creator Applications And Templates
March 13, 2026
11:58 am

सड़क पर पलट कंटेनर, 3 घायल : पाली की तरफ आते रास्ते में बैलेंस बिगड़ा, हाईवे पर लगा जाम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

