अलवर। जिले में सदर थाना क्षेत्र के तूलेडा गांव में सोमवार रात दूल्हे का बिंदोरा निकालते समय पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। कार में बैठे दूल्हे के सिर में चोट लगी। दूल्हे का भाई भी घायल हो गया। कार के शीशे तोड़ दिए। दूल्हा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। दूल्हे के परिजन लालू यादव ने बताया कि उनके भाई लालचंद की शादी एक मार्च को है। इसका 27 फरवरी को गांव में लग्न टीका कार्यक्रम होना है। उससे पहले बिंदोरा कार्यक्रम चलता है। जिसका एक कार्यक्रम सोमवार रात को चल रहा था। दूल्हा कार में बैठा हुआ था। आगे डीजे चल रहा था। तभी जय चंद, उद्यम सिंह, हेमराज सहित कई जनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इनके साथ जमीन का झगड़ा चल रहा है। खुद की जमीन पहले बेच चुके। अब हमारी जमीन दबाए बैठे हैं। झगड़े के कारण उनको शादी में भी नहीं बुलाया। जब परिवार के लोग डीजे पर नाच रहे थे। तब वे अचानक हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। दूल्हे के सिर में चोट लगी है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Which app is used to unblock websites?
March 14, 2026
4:30 am
Where can one watch Valley News?
March 14, 2026
4:30 am
How To Teach Puff Electronic Cigarette
March 14, 2026
4:29 am
How set the time for a ‘tecno sport’ watch?
March 14, 2026
4:29 am

बिंदोरा निकालते समय दूल्हे पर हमला : परिवार के लोग डीजे पर नाच रहे थे, पड़ोसी युवकों ने किया अटैक
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

