Explore

Search

March 13, 2026 11:55 am


लेटेस्ट न्यूज़

दहेज हत्याकांड में आरोपी जेठ गिरफ्तार : भूसे में जलाया था महिला का शव, पति को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के नुनहेरा गांव में दहेज की खातिर महिला की हत्या कर जलाने के मामले में आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। 20 फरवरी को हुई घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को बाड़ी शहर के पास खेतों से पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। सैंपऊ थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया कि 20 फरवरी को दहेज की खातिर महिला नीरज की उसके पति कमल किशोर ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद महिला के पति कमल किशोर के साथ उसके जेठ मनीष ने साक्ष्य मिटाने के लिए महिला के शव को भूसे के ढ़ेर में जला दिया था। जिस मामले की जांच सीओ सैंपऊ अनूप कुमार कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया की मृतक महिला के पिता भगवान दास ने थाने में दहेज की खातिर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। जिस मामले में घटना के बाद महिला के पति कमल किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया था। जो लगातार पुलिस रिमांड पर चल रहा हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे महिला के जेठ मयंक उर्फ मनीष (25) पुत्र चरण सिंह को भी मुखबिर की सूचना पर देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जो हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर