Explore

Search

September 17, 2025 4:25 am


लेटेस्ट न्यूज़

बच्चे पर झपटा स्ट्रीट डॉग : कान पर काटा, चिल्लाने की आवाज सुन लोग बाहर निकले

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले में स्ट्रीट डॉग का आतंक कम नहीं हो रहा। अब बजरंग नगर इलाके में एक स्ट्रीट डॉग ने 7 साल के बच्चे पर हमला किया है। गनीमत रही समय रहते कॉलोनी के लोगों ने कुत्ते को भगा दिया। कुत्ते के काटने से बच्चे के कान से खून निकल आया। घटना बुधवार रात 9 बजे के आसपास की गली नम्बर 8 की है। स्थानीय निवासी प्रवीण ने बताया कि रात 9 बजे करीब में घर के अंदर जा रहा था। उसी दौरान एक बच्चे के चिल्लाने की आवाज आई। देखा तो बच्चा गली में दौड़ता हुआ आ रहा था। उसके पीछे एक कुत्ता भी दौड़ रहा था।

दौड़ते दौड़ते बच्चा जमीन पर गिर गया। कुत्ता बच्चे पर झपटा।आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकले। कुत्ते को भगाया। कुत्ते ने बच्चे के कान पर काटा है। उसे थोड़ा घाव हुआ है। 7 साल का दीप सिंह पास ही स्थित त्रिवेणी आवास में रहता है। स्थानीय निवासी ने बताया कि जैसे ही हम बाहर आए तो बच्चा चिल्ला रहा था। उसे कुत्ते ने काट लिया था। बच्चे को संभाला। बजरंग नगर गली नम्बर 8 में आवारा कुत्ते ने हुड़दंग मचा रखी है। इनके कारण बच्चे बाहर खेल नहीं पाते। उनका 24 घंटे ध्यान रखना पड़ता है। नगर निगम की टीम जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़े।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर