बूंदी। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लाखेरी थाना पुलिस ने जुआ खेलते 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में लाखेरी थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। आरोपी ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 1 हजार 670 रुपए की जुआ राशि भी जब्त की है। पुलिस ने हरिओम, सुरेश, सलीम उर्फ बल्या व नईस अली को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 40/2025 व 41/2025 धारा 13 आरपीजीओ में पंजीबद्द कर जांच शुरू की गई है। सभी आरोपी आदतन अपराधी बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

लेटेस्ट न्यूज़
Not known Factual Statements About mass role copy in sap
March 14, 2026
9:55 am
When was Chicago Daily News created?
March 14, 2026
9:54 am
Toroslar escort bayan Toroslar eskort kızlar telefon numaraları
March 14, 2026
9:54 am
Refillable Vape Pods
March 14, 2026
9:53 am

लाखेरी थाना पुलिस ने ताश खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1670 रुपए जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

