Explore

Search

March 14, 2026 9:48 am


लेटेस्ट न्यूज़

मृत व्यक्ति की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का प्रयास : तहसीलदार ने पकड़ा फर्जी आधार कार्ड, आरोपी के पंजाब कनेक्शन की जांच कर रही पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। तहसील में फर्जी रजिस्ट्री कराने की कोशिश के मामले में तहसीलदार की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। थाने पर दर्ज कराए गए मामले में पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना की गई है। मृत व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रजिस्ट्री करने की कोशिश की गई थी। जिसका तहसीलदार ने पर्दाफाश कर दिया था। सदर थाना क्षेत्र के रूंध गांव स्थित सोहन सिंह की करीब 9 बीघा जमीन की शनिवार को रजिस्ट्री कराने के लिए एक व्यक्ति रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा। इससे पहले ही तहसीलदार को किसी ने सूचना दे दी थी कि सोहन सिंह नाम के व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी है। जैसे ही सोहन सिंह नाम का फर्जी व्यक्ति रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचा, तो तहसीलदार अलका श्रीवास्तव ने उसके आधार कार्ड की जांच की। जो जांच के बाद फर्जी निकला। जिस पर तहसीलदार ने जमीन खरीदने वाले दो लोगों के साथ फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया।

थाने में मामला दर्ज होने के बाद फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति के तार पंजाब से जुड़े होने की वजह से पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना की गई है। कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले में बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस जिले में ऐसे भूमाफियाओं को चिन्हित करने में जुटी है। जो जमीनों का फर्जी सौदा कर रहे हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर