Explore

Search

July 8, 2025 12:14 am


हिंदुस्तान जिंक प्लांट की लिफ्ट में लगी आग : रेस्क्यू टीम ने पाया काबू, जनहानि नहीं

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

राजसमंद। हिन्दुस्तान जिंक की राजपुरा दरीबा माइंस में आज सुबह शिफ्ट चेंज के समय आग लग गई। आग माइनिंग की लिफ्ट के एक हिस्से में अचानक लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद हिन्दुस्तान जिंक की रेस्क्यू टीम व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार- जिस लिफ्ट में आग लगी उसी लिफ्ट से श्रमिकों की माइंस में आवाजाही होती है। हादसा आज सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। माइंस प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी रेलमगरा पुलिस को भी दी गई। थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा ने आसपास की फायर बिग्रेड को सूचना दी।

सुबह करीब 8.20 बजे घटना स्थल पर पुलिस जाब्ता भेजा गया। इसके बाद राजपुरा दरीबा माइंस की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटें 2 किमी दूर से दिखाई दे रही थीं। आग के दौरान माइंस में आवाजाही बंद रही। यह प्लांट राजसमंद जिले के सिंदेसर कलां गांव में है।

आग की सूचना के बाद माइंस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। लिफ्ट को दुरुस्त करने और व्यवस्थाओं को फिर से संचालित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्लांट में आग की सूचना पर कॉलोनी के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। माइंस प्रशासन ने कहा है कि सब कुछ नियंत्रण में और सामान्य है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर