Explore

Search

October 16, 2025 4:03 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

बंदर के कारण वृद्ध पर गिरा मधुमक्खियों का छज्जा : 200 से ज्यादा मधुमक्खियों ने मारे डंक, निकालने में लगा एक घंटा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में एक दिव्यांग वृद्ध पेड़ के नीचे बैठा था। इस दौरान एक बंद पेड़ पर कूदा। जिससे पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छज्जा वृद्ध पर गिर गया। वहां बैठे दूसरे लोग भी भागे लेकिन वृद्ध दिव्यांग था ऐसे में मधुमक्खियों ने उस पर अटैक किया। करीब 200 मधुमक्खियों ने उन्हें काटा। हॉस्पिटल में करीब एक घंटे तक डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ मधुमक्खियों के डंक निकालने में जुटे रहे। दरअसल पाली जिले के बडगावड़ा (सुमेरपुर) में बुधवार दोपहर को 60 वर्षीय दिव्यांग भीमाराम पुत्र भूराराम अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे थे। इस दौरान एक बंदर पेड़ पर कूदा। जिससे पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छज्जा नीचे बेठे दिव्यांग भीमाराम पर गिर गया।

अचानक हुए इस हादसे के बाद पेड़ के नीचे बैठे सभी ग्रामीण मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए भागे लेकिन दिव्यांग भीमाराम को भागने में परेशानी हुई। ऐसे में उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में भीमाराम को करीब 200 मधुमक्खियों ने काट लिया। जिससे वे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनके चेहरे पर सबसे ज्यादा मधुमक्खियों के डंक लगे हुए थे। यहां डॉक्टर निधि राजपुरोहित, डॉ विनिता चौधरी और नर्सिंग स्टॉफ ने करीब एक घंटे तक उसके घायल वृद्ध की बॉडी से मधुमक्खियों के डंक निकालते रहे। इस हादसे में पेड़ के नीचे बैठे कई ग्रामीणों को भी मधुमक्खियों ने काटा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर