Explore

Search

July 6, 2025 3:37 am


दबंगों ने महिला के घर पर हमला : तोड़फोड़ और लूटपाट, जान से मारने की धमकी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूंगुढ़ागौड़जी क्षेत्र में दबंगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गुढ़ा गौड़जी थाना क्षेत्र के टोडी गांव का है। जहां 30-40 बदमाशों ने महिला के घर पर धावा बोल दिया, जमकर तोड़फोड़ की और नगदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित महिला ने गुढ़ा गौड़जी थाने में दर्ज करवाया है पीड़ित महिला राजेश देवी पत्नी राम सिंह ने बताया कि देर रात उनके घर पर विनोद चौधरी, विकास फौजी जाखल, दिनेश चौधरी, नवीन बराला, हेमंत डूडी, आशीष मूंड, अमित मूंड सहित करीब 30-40 लोग 4 महिंद्रा थार, 12 कैंपर और 3 अन्य छोटी गाड़ियों में सवार होकर आए। हमलावरों ने घर पर धावा बोलते हुए तीन मकानों को पूरी तरह तोड़ डाला। आरोपियों ने न सिर्फ घर में तोड़फोड़ की बल्कि मारपीट और लूटपाट भी की।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-बुलडोजर भी साथ लाए थे, जिससे उन्होंने मकानों को तोड़ा। महिला ने यह भी बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने एक भैंस बेची थी, जिसके बदले उन्हें 1.15 लाख रुपये मिले थे। यह पूरी राशि भी बदमाश लूटकर ले गए। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विकास फौजी और विनोद चौधरी दो मार्च को चार बार गाड़ियों में भरकर उनके घर आए थे। उस दौरान उन्होंने महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके साथ छेड़छाड़ और हाथापाई भी की।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर