Explore

Search

March 11, 2026 8:45 pm


हुक्का बार पर कार्रवाई : 10 हुक्का, 9 बीयर और 2 शराब की बोतल बरामद, संचालक गिरफ्तार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले की सूरजपोल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने रविवार देर रात एक अवैध हुक्का बार के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। बार संचालक को गिरफ्तार कर 10 हुक्का, 9 बीयर और 2 शराब की बोतल सहित हुक्के के फ्लेवर बरामद किए हैं। सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह चौहान ने बताया कि आरोपी संचालक विकास साहू (35) पिता देवीलाल निवासी भूपालवाड़ी थाना धानमंडी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गा नर्सरी रोड पर द क्रिस्टल कैफे एड रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का और शराब का सेवन कराया जा रहा है। सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस और डीएसटी की टीम मौके पर पहुंची। जहां से अवैध हुक्का और शराब की बोतलें बरामद की। आरोपी के पास इसका कोई वैध लाइसेंस नहीं था। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर