टोंक। जिले के डिग्गी थाना इलाके में पुलिस ने रविवार को सार्वजनिक स्थान पर रुपए पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते 16 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 28 हजार 50 रुपए और 2 कार जब्त की है। यह कार्रवाई SP विकास सांगवान के निर्देश पर मालपुरा DSP आशीष प्रजापत के नेतृत्व में डिग्गी, मालपुरा, मोर थाना पुलिस ने DST टीम के साथ संयुक्त रूप से की है। पुलिस टीम ने डिग्गी थाना क्षेत्र के आमली पुरोहितान में बालाजी मंदिर के पास दबिश देकर यह कार्रवाई की। ज्ञात रहे कि पुलिस इन दिनों अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ, जुआ- सट्टा में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की भी धरपकड़ कर रही है। इसके चलते बदमाशों में भय है। कई बदमाश तो पुलिस के डर से इधर-उधर भाग छूटे है।

लेटेस्ट न्यूज़
Darknet Websites
March 11, 2026
7:01 pm
Top Korean Skincare Ingredients You Should Know
March 11, 2026
6:59 pm
Скатерть тканевая
March 11, 2026
6:56 pm
What is the cost of using a limousine service?
March 11, 2026
6:51 pm

16 बदमाशों को घेरकर दबोचा : 3 थानों की पुलिस और डीएसटी ने मिलकर की कार्रवाई, 2 कार भी जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

