Explore

Search

September 17, 2025 7:32 am


लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय खाद्य निगम का गोदाम सीज किया : एफसीएल ने यूडी टैक्स नहीं जमा करवाया था, 5 लाख का भुगतान बकाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले में आज भारतीय खाद्य निगम (FCI) का गोदाम नगर निगम ने सीज कर दिया है। इनका नगरीय विकास कर (UD TAX) बकाया होने पर यह कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शक्तिनगर स्थित बाजार में तीन दुकानें भी सीज की गई।

उदयपुर नगर निगम ने यह कार्रवाई मंगलवार को की। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि ठोकर चौराहा से पुरोहितों की मादड़ी जाने वाले रास्ते पर स्थित भारतीय खाद्य निगम कैंपस को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि एफसीआई का 4,89,964 रुपए का यूडी टैक्स बकाया था। उल्लेखनीय है कि यहां पर भारत सरकार की ओर से खाद्यान्न की खरीद, भंडारण, और वितरण का काम किया जाता है। राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर ने बताया कि इसी प्रकार शक्तिनगर निराला मार्ग पर तीन दुकानों को सीज किया गया। इन कॉमर्शियल दुकानों से नगर निगम को 5,07,833 रुपए का यूडी टैक्स बकाया था। इन दुकानों को सीज कर दिया गया है। आयुक्त ने कहा कि नगरीय विकास कर सरकार द्वारा हर हाल में वसूल किया जाएगा। 1 वर्ष पश्चात राज्य सरकार द्वारा इसमें छूट प्रदान की गई है जिसका शहरवासी लाभ लेते हुए टैक्स जमा करवा सकते हैं।

इधर, आयुक्त ने बताया कि नगर निगम में यूडी टैक्स जमा होने का काउंटर धुलंडी के अवकाश के दिन छोड़कर प्रतिदिन खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक अवकाश के दिन भी कमरा नंबर 62 में यूडी टैक्स से संबंधित सभी कार्य संपादित किए जाएंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर