Explore

Search

March 23, 2025 11:04 pm


लेटेस्ट न्यूज़

परिजनों ने लगाया पति पर पत्नी की हत्या का आरोप : पुणे में रहता थे पति-पत्नी, 25 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में मिला था शव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले की विवाहिता विनीता जैन का पुणे में 25 फरवरी को संदिग्ध अवस्था में मिले शव के मामले में परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक विनीता के पिता हेमंत कुमार जैन ने बताया कि विनीता के पति हिमांशु जैन का अन्य महिला से अवैध संबंध था। ये जानकारी जब बेटी विनीता को पता लगी तो उसने कई बार पति से समझाइश की लेकिन वह नहीं माना। इसे लेकर कई बार झगड़ा होता था और वह विनीता के साथ मारपीट करता था। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने अपनी बेटी विनीता की शादी हिमांशु जैन से की थी। हिमांशु पुणे में आईटी कम्पनी में जॉब करता है। वह एक डांस ग्रुप में भी काम करता है। विनीता के 11 माह की एक बेटी थी। जिसकी बीते साल बैड से गिरने के बाद मौत हो गई थी।

25 फरवरी 2025 को किसी परिचित के जरिए विनीता की मौत की खबर लगी। पुलिस इसे फांसी लगाकर सुसाइड बता रही है जबकि पति उस वक्त घर में ही मौजूद था। उसी ने इसकी हत्या की है। घटना के बाद से पति फरार है। परिजनों के अनुसार पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इसे लेकर पुणे में मामला दर्ज कराया है। पुणे थाना की पुलिस बीते दिनों उदयपुर आई थी और यहां सवीना थाना पुलिस के साथ मिलकर पति हिमांशु के घर दबिश दी थी लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर