Explore

Search

March 19, 2025 8:53 am


सेंसेटिव इलाकों में लगाए 300 सीसीटीवी, महिला जवान देंगी ड्यूटी : होली पर्व और जुमा एक साथ होने से पुलिस अलर्ट मोड पर, हर थाना क्षेत्र में 2-2 सेंसेटिव जोन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। शहर में गुरुवार को होली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। होली पर्व के दिन ही रमजान का जुमा होने से पुलिस ने उदयपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सेंसेटिव इलाकों में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही हुड़दंग मचाने और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर ड्रोन से भी नजर रहेगी।

महिला सुरक्षा के लिए महिला पेट्रोलिंग टीम का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि होली-धुलंडी और धुलंडी पर ही जुमे की नमाज होने के कारण पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के हर थाना क्षेत्र में दो-दो सेंसेटिव जोन हैं। इन जोन में 130 प्वाइंटों पर 300 से ज्यादा नए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। संबंधित थानों से इनकी मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

महिला पेट्रोलिंग टीम और कालिका टीम में अभी 20 महिला जवान हैं। इन्हें 100 कर दिया गया है। ये महिलाओं-युवतियों से छेड़छाड़ पर तुरंत एक्शन लेंगी। होलिका दहन के समय और धुलंड़ी पर पूरे दिन 5-7 ड्रोन उड़ाए जाएंगे। ये अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। इनमें सबसे ज्यादा जवान सादे कपड़ों में भीड़ के बीच होंगे। हुड़दंग या अपराध करने पर पुलिस तुरंत बदमाशों पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा भीड़ में सादे कपड़ों में भी जवान ड्यूटी करेंगे। ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर