Explore

Search

February 15, 2026 11:30 pm


ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी : किसानों की गेहूं की फसल और घास जलकर राख, हजारों का नुकसान

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

डूंगरपुर। जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र की सुजातलाई पंचायत के पणियारी टांडा गांव में ट्रांसफॉर्मर से शॉर्ट सर्किट के चलते नीचे रखी गेहूं की फसल और घास में आग लग गई। आग से फसल और घास जलकर खाक हो गई। जिससे किसान को हजारों का नुकसान पहुंचा है।

धंबोला थाना क्षेत्र के पणियारी टांडा गांव निवासी भगवती और जांता की गेहूं की कटी हुई फसल और घास में आग लगने की घटना हुई। दोनों की कटी फसल और घास घर के पास ही एक ट्रांसफॉर्मर के नीचे रखी हुई थी। ट्रांसफॉर्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे चिंगारी फसल और घास में गई और आग पकड़ ली। आग ने धीरे धीरे तेजी पकड़ ली। धुआं उठता देख आग का पता चला। इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग से फसल और घास जलकर खाक हो गई। आग से किसान को हजारों का नुकसान पहुंचा है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर