Explore

Search

February 11, 2026 11:05 am


धार्मिक स्थलों पर रंग फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध : होली पर किसी पर जबरदस्ती लहीं लगा सकेंगे कलर, शराब पीकर वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले में होली का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:26 से 12:15 तक रहेगा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 400 से अधिक पुलिस और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। किसी पर भी जबरदस्ती रंग या गुलाल नहीं डाला जा सकेगा। धार्मिक स्थलों पर रंग फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक रहेगी। दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी नहीं बैठ सकेंगी।

होली के दिन सुबह 7 बजे से जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। थानाधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर स्थाई पुलिस पिकेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावी गश्त की व्यवस्था भी की गई है। थानाधिकारियों को होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, शराब के ठेके और सिनेमाघरों की निरंतर जांच करनी होगी। थानों से तैनात होने वाला जाप्ता पूरी तरह सशस्त्र रहेगा। पुलिस के पास लाठी, ढाल, हेलमेट और जैकेट जैसे सुरक्षा उपकरण होंगे। सुरक्षाकर्मी धार्मिक स्थलों, शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर मुस्तैद रहेंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर