बूंदी। जिले के केशोरायपाटन में मंगलवार को विजयनगर माइनर में एक बुजुर्ग का शव मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बुजुर्ग के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं। केशोरायपाटन एसएचओ हंसराज मीणा के अनुसार सुबह माइनर में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को केशोरायपाटन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बुजुर्ग के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं। उनके एक हाथ पर नाम गुदा हुआ है, लेकिन वह स्पष्ट नहीं है। पुलिस कपड़ों और हुलिए के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की पहचान होने के बाद ही घटना की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Wristwatches
March 13, 2026
12:29 am
No. 16 K-State wary of `hot´ Arizona State in crucial Big 12 battle
March 13, 2026
12:29 am
Answers about Basketball
March 13, 2026
12:24 am
Answers about News Television
March 13, 2026
12:22 am

केशोरायपाटन में माइनर से मिला अज्ञात शव : हाथ पर गुदा नाम पढ़ने में नहीं आ रहा, कपड़ों और हुलिए के आधार पर हो रही पहचान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

