Explore

Search

July 6, 2025 9:33 am


रिटायर्ड कर्मचारी आरटीयू में धरने पर बैठे : पेंशन के आदेश जारी करने की मांग, दीक्षांत समारोह में प्रदर्शन की चेतावनी दी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) में कर्मचारियों को पैसे जमा करवाने के दो साल बाद भी पेंशन नहीं मिली। विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी आंदोलन पर उतर गए। आज भी रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रशासनिक ब्लॉक में जमकर नारेबाजी। फिर रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। रिटायर्ड कर्मचारी 25 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह से पहले पेंशन आदेश जारी करने की मांग पर अड़ गए। रिटायर्ड कर्मचारियों के समर्थन में यूनिवर्सिटी के वर्तमान कर्मचारी भी उतर गए।

RTU कर्मचारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष हरिकुमार शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों से सरकार की पॉलिसी के तहत यूनिवर्सिटी ने करोड़ों रुपए अपने खाते में जमा करवा लिया। लेकिन पेंशन लागू नही की। जबकि सरकार ने आदेश जारी कर रखे है। बॉम की मीटिंग में प्रस्ताव पास हो चुका। पेंशन ऑर्डर पर केवल रजिस्ट्रार के साइन होना बाकी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की हठधर्मिता से रिटायर्ड कर्मचारी परेशान है। पेंशन के लिए तरस रहे हैं। 25 मार्च को दीक्षांत समारोह होना है। हमारी मांग है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन दीक्षांत से पहले पेंशन ऑर्डर जारी करें। अगर पेंशन ऑर्डर जारी नहीं हुआ तो दीक्षांत समारोह का विरोध करेंगे। काले झंडे दिखाएंगे। हरिकुमार ने बताया कि करीब 110 कर्मचारी पेंशन के लिए तरस रहे है। रजिस्ट्रार पेंशन ऑर्डर पर साइन नहीं कर रही है। ये ऐसी यूनिवर्सिटी है जहां कोई भी प्रशासनिक अधिकारी रुकना ही नही चाहता। हर महीने रजिस्ट्रार बदल जाता है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर