Explore

Search

February 15, 2026 10:17 pm


ऑफिस के बाहर से फाउंडेशन कर्मचारी की बाइक चोरी : सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पुलिस कर रही तलाश

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र के आनंद नगर कॉलोनी में चोरों ने बाइक चोरी कर ली। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। अंजलि फाउंडेशन के कर्मचारी पीड़ित दीपक सिंह ने बताया कि वह हुण्डावाल नगर का रहने वाला है। सोमवार को वह अपने कार्यालय आया था। बाइक फाउंडेशन कार्यालय के बाहर अन्य कर्मचारियों की बाइकों के साथ खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक चोरी की घटना ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित ने निहालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर