Explore

Search

April 22, 2025 6:06 pm


दिल्ली पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार, गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर लगाता था चूना

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका जिले की साइबर पुलिस एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो एक महिला से 33,000 रुपए ठग लिया था। आरोपी खुद को गृह मंत्रालय (MHA) का अधिकारी बताता था और लोगों के खोए हुए मोबाइल वापस दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे करता था ठगी

दरअसल, एक महिला का मोबाइल खो गया था। वह अपने मोबाइल वापस पाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। इसके बाद उन्हें एक अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अनुराग मिश्रा बताया और कहा कि वह गृह मंत्रालय में पीए है। साथ ही उन्होंने महिला को उसके खोए हुए मोबाइल के बारे में बताया और खोए हुए मोबाइल वापस दिलाने का वादा किया। ऐसा करके उसने महिला का विश्वास जीत लिया। इसके बाद, आरोपी महिला से 33,000 रुपये एक बैंक अकाउंट में  डालने के लिए कहा। फिर महिला ने उसे 33000 रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद, महिला ने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ठगी के लिए इस अकाउंट का करता था इस्तेमाल

साइबर पुलिस स्टेशन, द्वारका की टीम ने तकनीकी सर्विलेंस और कड़ी मेहनत से आरोपी को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी गृह मंत्रालय का पीए बनकर लोगों को फोन करता था और उन्हें उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद, वह उनसे पैसे ऐंठ लेता था। आरोपी ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में एक खाता खोला था, जिसका इस्तेमाल वह ठगी के पैसे लेने के लिए करता था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर