Explore

Search

February 21, 2026 1:56 am


लेटेस्ट न्यूज़

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत : फूड डिलीवरी देकर लौट रहा था, पीछे से बाइक को टक्कर मार भागा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले के शिप्रापथ इलाके में बुधवार देर रात एक पिकअप के बाइक सवार को रौंदने से मौत हो गई। वह फूड डिलीवरी देकर वापस लौट रहा था। ओवर स्पीड पिकअप पीछे से बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गई। पुलिस ने जयपुरिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र ने बताया- हादसे में रेनवाल फागी के हरसूलिया गांव निवासी विक्रम बैरवा (20) पुत्र सूरज बैरवा की मौत हो गई। वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी (स्विगी) में जॉब करता था। बुधवार रात मानसरोवर एक ऑर्डर देने गया था। ऑर्डर डिलीवर कर करीब 1 बजे बाइक से सांगानेर की ओर जा रहा था।

शिप्रापथ इलाके में रीको कांटे पर ओवर स्पीड पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार विक्रम को रौंदता हुआ ड्राइवर पिकअप को दौड़ा ले गया। हादसे की सूचना पर एक्सीडेंट थाना (साउथ) पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को एम्बुलेंस की मदद से जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर