झालावाड़। जिले के एसआरजी हॉस्पिटल के सामने डॉक्टर अतुल विजय के मकान में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्टसर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। आग से मकान के कई कमरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक दिन पहले भी कोटा रोड पर एक दुकान और ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई थी।

लेटेस्ट न्यूज़
Les secrets interdits pour doubler votre argent chaque nuit
March 4, 2026
7:20 pm
Lost Vape Thelema Quest 200W Kit Evaluate – Lost Vape
March 4, 2026
7:19 pm
How Volatility Affects Big Bass Splash Payouts
March 4, 2026
7:17 pm

डॉक्टर के घर में लगी भीषण आग : शॉर्ट सर्किट से कई कमरों का सामान जला, लाखों का नुकसान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

