Explore

Search

October 16, 2025 8:41 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन : राज्य सरकार का पुतला जलाया, आहूजा पर एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

डूंगरपुर। कांग्रेस नेता टीकाराम जूली के खिलाफ भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार का पुतला जलाते हुए भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा को गिरफ्तार करने की मांग रखी। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान और कांग्रेस जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार सहित कांग्रेस पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। कांग्रेस ने राज्य सरकार ओर भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला भी जलाया।

पूर्व राज्य मंत्री डॉ. शंकर यादव ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अलवर जिले में श्रीराम मंदिर में दर्शन करने गए थे। इसके बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर को गंगाजल से धोकर टीकाराम जूली के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की थी। डॉक्टर यादव ने कहा कि भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के इस कृत्य ने दलित और पिछड़ों के प्रति भाजपा की सोच को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भी दलित और आदिवासियों को छुआछूत की भावना से देखती है और उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाना नहीं चाहती। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ एसटी- एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की मांग रखी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर