Explore

Search

February 15, 2026 11:19 pm


लेटेस्ट न्यूज़

11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनायेंगे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रदेश स्तरीय समारोह जयपुर में होगा आयोजित, कई सामूहिक विवाह समितियों व समाजजनों को किया जायेगा सम्मानित

गुरला। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 198वीं जयंती का मुख्य समारोह जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय संस्थान परिसर में सायं 4 बजे ‘‘प्रेरणा दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय संस्थान के सदस्य गोपाल लाल माली ने बताया कि महात्मा फूले जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय समारोह जयपुर राष्ट्रीय संस्थान में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत करेंगे। वहीं समाज के कई जनप्रतिनिधि व कई संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित प्रदेशभर के कई हजारों की संख्या में फूले के अनुयायी उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में राजस्थान के अलग-अलग जिलों में सक्रीय सामूहिक विवाह समितियों को प्रदेश स्तर पर महात्मा फुले अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा, साथ ही कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी इस समारोह में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाली सामूहिक विवाह समितियां व समाज के कार्यकर्ताओं का चयन कमेटी द्वारा अतिशीघ्र सम्मानित होने वाली समितियों के नाम राष्ट्रीय संस्थान के पदाधिकारियों को भेज दिये जायेंगे। समारोह में युवा पीढी को महात्मा ज्योतिबा फूले के विचारों को अपनाकर उनके पद्चिन्हों पर चलने का सकल्प दिलाया जायेगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर