Explore

Search

April 18, 2025 1:15 am


बरवाला की बेटी को दहेज के लिए पीटा : पति समेत 5 लोगों पर केस दर्ज, बाइक और 3 लाख की मांग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उकलानाहिसार जिले के बरवाला में महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पहले भी कई पंचायत हो चुकी है। लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। जानकारी के अनुसार बरवाला की रहने वाली महिला प्रवीन की शादी राजस्थान के अलवर में विक्रम से 9 जुलाई 2021 को हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद विक्रम और उसके परिवार के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।

महिला ने बताया कि शादी के बाद विक्रम, उसके जेठ सुनील, जेठानी मीना, ससुर मंगल दास और सास ज्ञानी बाई ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि विक्रम शराब पीने का आदी है और रोजाना शराब पीकर मारपीट करता था। इसके अलावा, विक्रम और उसके परिवार के लोग बाइक और 3 लाख रुपए की मांग करते थे। प्रवीन का कहना है कि उसने कई बार पंचायत में भी मामला उठाया, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पहले भी उसने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।

करीब एक साल से प्रवीन अपने बच्चे के साथ अपने मायके बरवाला में रह रही है। अब उसने महिला हेल्प डेस्क और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A, 323, और 406 के तहत कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद, CAW सेल हिसार द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया और महिला के द्वारा की गई सभी शिकायतों की जांच की गई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर