हनुमानगढ़। जिले के नोहर कस्बे में स्थित निजी अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। बाइक पर एक युवक अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के पास आया था। इस मामले में नोहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गया है। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार (52) पुत्र शंकरलाल सोनी निवासी वार्ड 40, नोहर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि नोहर के गोपाल गोदारा हॉस्पिटल में भर्ती उसकी पुत्रवधू की डिलीवरी 22 फरवरी हो हुई थी। उस दिन दोपहर करीब 1 बजे उसका लड़का मोहित बाइक लेकर अपनी पत्नी के पास हॉस्पिटल में गया था। मोहित ने बाइक गोपाल गोदारा हॉस्पिटल के सामने खड़ी कर दी। करीब सवा एक बजे उसका लड़का जब हॉस्पिटल से बाहर आया, तो वहां पर बाइक नहीं मिली। इस पर उसके लड़के मोहित ने उसे बताया। इसके बाद उन्होंने गोपाल गोदारा हॉस्पिटल के आस पास बाइक की काफी तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। बाइक में जरूरी दस्तावेज भी थे। कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई रमेश पन्नू को सौंपी है।

लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन
January 16, 2026
5:56 pm
Is There An Exit Strategy In Healthcare Set Up?
January 12, 2026
9:37 pm
View And Edit JSB Documents Instantly With FileViewPro
January 11, 2026
11:24 pm
Полотенца из рогожки от Наталья Текстиль
January 11, 2026
11:23 pm
अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी : पत्नी के पास आया था हॉस्पिटल, जांच में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

