Explore

Search

April 23, 2025 7:34 am


टापरियों में आग : 6 फीट ऊंची लपटें उठी, चारो ओर धुआं हुआ, आधे घंटे में काबू पाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। गर्मी के दिनों में शहर में आगजनि की घटनाएं बढ़ रही है। आज दोपहर में ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टापरियों में आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की 6-6 फीट ऊंची लपटें दिखाई देने लगी। चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना निगम के अग्निशमन विभाग को दी। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फ़िलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। घटना के वक्त टापरियों में कोई नही था।

निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया देश की धरती कार्यालय के पास में की जमीन पर मजदूरों ने 25-30 झोपड़िया बना रखी है। दोपहर 3 बजे करीब झोपड़ियों में आग लगने की जानकारी मिली। पहले दो दमकलों को मौके पर भेजा। लेकिन आग ज्यादा थी। जिसके बाद 2 ओर दमकलों को मौके पर भेजा। आग की चपेट में आने से 10-12 झोपीड़ियां जल चुकी थी। दमकलकर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। दोपहर का वक्त होने के कारण टापरियों में लेबर नही थी। सभी काम पर गए हुए थे। फ़िलहाल आग लगने के कारण सामने नही आए है। लोगों ने वायर में स्पार्क होने के आग लगना बताया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर