जैसलमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पोकरण दौरे पर हैं जहां उन्होंने भिनाजपुर में 975 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रहलाद जोशी ने हमारे प्रभारी के रूप में काम किया। आप राजस्थान से भलीभांति परिचित हैं। जब भी मांगा दिल खोलकर दिया। पोकरण हमेशा इतिहास बनाने वाली भूमि रहा है। जैसलमेर और राजस्थान की पहचान धोरों की धरती के रूप में होती थी। लेकिन अब सोलर ऊर्जा उत्पादन के रूप में हो रही है। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्पूर्ण कदम है। सोलर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर कदम है इसकी कोई लिमिटेशन नहीं है। इस ऊर्जा का कभी क्षय नहीं होता, इसलिए इसे अक्षय ऊर्जा कहते हैं। यह संयंत्र मेक इन इंडिया का बेहतर उदाहरण है। आत्मनिर्भर भारत के अनुकूल है। इस सोलर से प्लांट से उत्पादित ऊर्जा राजस्थान को ही मिलेगी। परंपरागत ऊर्जा स्त्रोत पर निर्भरता कम होगी।

लेटेस्ट न्यूज़
सड़क हादसे में एलडीसी की मौत, रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
June 28, 2025
4:51 pm
जहरीला पदार्थ खाने से कारीगर की मौत, पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा
June 28, 2025
3:31 pm
अधिकारी नही पंहुचे तो कुर्सी के चिपकाया ज्ञापन
June 28, 2025
3:28 pm
युवक के सीने में घुसा मवेशी का सिंग, लंग्स डेमेज; पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था
June 28, 2025
3:06 pm

सीएम भजनलाल शर्मा ने पोकरण में 975 मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट का किया शुभारंभ


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान