Explore

Search

April 19, 2025 11:33 am


रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान : धौलपुर-आगरा रूट पर कई बसें बंद, निजी वाहन वसूल रहे ज्यादा किराया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। रोडवेज डिपो प्रशासन की लापरवाही से राजाखेड़ा के यात्री परेशान हैं। पिछले 2-3 महीनों में राजाखेड़ा से धौलपुर और आगरा रूट की कई बसें बंद कर दी गई हैं। राजाखेड़ा से दोपहर 3 बजे के बाद आगरा के लिए कोई बस नहीं चलती। इसका फायदा उठाकर निजी वाहन ड्राइवर सरकारी बस स्टैंड से ही यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। यात्रियों को आर्थिक नुकसान के साथ असुरक्षित यात्रा करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने कई बार मुख्य प्रबंधक रोडवेज धौलपुर से शिकायत की। प्रशासन ने सुबह 7 बजे की बस को 8 बजे कर दिया, लेकिन 8 बजे वाली बस अभी तक शुरू नहीं की है। इन बसों से मजदूर, विद्यार्थी, बीमार व्यक्ति और दैनिक वेतनभोगी यात्रा करते हैं। धौलपुर से राजाखेड़ा के लिए सुबह 9:30 बजे के बाद दोपहर 2:40 तक कोई बस नहीं है। पहले दोपहर 12 बजे और 1 बजे बसें चलती थीं। शाम 5 बजे की बस भी बंद कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोडवेज प्रशासन जानबूझकर यात्रियों को निजी वाहनों से यात्रा करने के लिए मजबूर कर रहा है। धौलपुर से जयपुर रोडवेज प्रशासन तक की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राजाखेड़ा से आगरा रूट की स्थिति भी खराब है। कस्बे और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग आगरा आते-जाते हैं। रोडवेज प्रशासन की अव्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर