जोधपुर। जिले में मामूली विवाद के बाद एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार को बस ने टक्कर मार दी। इसके चलते कार सवार गुस्साए युवक ने बीच सड़क पर रिवॉल्वर तान दी। इस पर आसपास के लोग गुस्सा गए और उन्होंने युवक की पिटाई करना शुरू कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरी घटना जोधपुर के एक शराब ठेके के पास की बताई जा रही है। यहां पर पांचवी रोड से बारहवीं रोड को लिंक करने वाली सड़क पर गड्ढे थे। इसमें आगे चल रही आईआईटी की बस एक कार से टकरा गई इसके चलते कार सवार युवक को गुस्सा आ गया और उसने बाहर निकलकर बस ड्राइवर पर रिवाल्वर तान ली। इसके चलते मौके पर जमा लोगों को भी गुस्सा आ गया और उसके हाथों से रिवाल्वर छीन कर उसके साथ पिटाई करना शुरू कर दिया। पिटाई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सरदारपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाया। फिलहाल पुलिस अभी जांच करने में जुटी हुई कि युवक रिवाल्वर कहां से लेकर आया था।

लेटेस्ट न्यूज़
Modern Complete Guide concerning Big Bass Slots Casino Games in Digital Gaming
February 15, 2026
10:37 pm
Comprehensive Chicken Road Game Review: Full Overview along with Tactics specifically for Big Wins
February 15, 2026
10:32 pm
Секреты бонусов интернет-казино которые вы должны использовать
February 15, 2026
10:14 pm
Spin Mama Casino: Les meilleures machines à sous en Europe
February 15, 2026
10:14 pm

एक्सीडेंट के बाद युवक ने निकाली रिवॉल्वर, बस से कार की टक्कर हुई तो गुस्से में आया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

