अजमेर। जिले की साइबर थाना पुलिस ने प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 5 लाख रुपए की ठगी मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साइबर ठगों को अपना अकाउंट और सिम किराए पर दिया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है। बता दे कि पुलिस इस मामले में पहले भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ हनुमान सिंह ने बताया कि 24 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रोफेसर अनुराग में थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसे एक कॉल आया था। कॉलर ने खुद को बीएचईएल कंपनी का प्रतिनिधि बताया और जानकारी दी कि मुंबई से चीन भेजे गए एक पार्सल में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है। जिस मामले में उसे डिजिटल अरेस्ट पर रखा है। उसे झांसा देकर विभिन्न अकाउंट में 5,18,000 रुपए डलवा लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ हनुमान सिंह ने बताया कि टीम की ओर से मामले की जांच की गई। बैंक से ट्रांजेक्शन की लिस्ट निकाली गई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला जोधपुर निवासी चंद्र प्रकाश (34) पुत्र पाबूराम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 20 हजार में अपना अकाउंट और सिम साइबर ठगों को दी थी।

लेटेस्ट न्यूज़
A Parent’s Guide to Math Tuition for Sec 1: Thriving in an AI World
March 10, 2026
7:27 pm
The Idiot’s Guide To Which Slots Have The Best Payout Explained
March 10, 2026
7:24 pm
Which Slots Have The Best Payout Secrets Revealed
March 10, 2026
7:21 pm
View DPA Files Instantly Using FileViewPro
March 10, 2026
7:17 pm

प्रोफेसर से डिजिटल अरेस्ट मामले में 1 युवक गिरफ्तार, 5 लाख की हुई थी ठगी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

