झालावाड़। जिले के पीजी कॉलेज में परीक्षा देने आए दो छात्रों पर साइकिल स्टैंड कर्मचारियों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना सोमवार सुबह की है। घायल छात्रों की पहचान राकेश गुर्जर और पवन गुर्जर के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब दोनों छात्र परीक्षा देकर लौटे। पार्किंग कर्मचारियों ने उनसे गाड़ी की पर्ची कटवाने को कहा। छात्रों ने बताया कि वे विद्यार्थी हैं और उन्हें शुल्क नहीं देना पड़ता। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दोनों छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्रों को तुरंत झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा और डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने कॉलेज का दौरा किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Pressure climb on metals big businessman Sanjeev Gupta
February 7, 2026
9:42 pm
class=”article-title” id=”articleTitle”> Ritual killing that rage selfie, UK says
February 7, 2026
9:41 pm
Answers about Picture and Image Searches
February 7, 2026
9:41 pm
What type of content does the Pilladas site offer?
February 7, 2026
9:41 pm

कॉलेज में पार्किंग पर्ची को लेकर हिंसा, झालावाड़ पीजी कॉलेज में दो छात्रों पर चाकू से हमला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

