श्रीगंगानगर। जिले के जैतसर इलाके में पूर्व सांसद निहाल चंद मेघवाल ने मंगलवार को क्षेत्र के गांवों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को गांव 7 एलसी और मसानीवाला में निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए।जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद निहाल चंद मेघवाल ने मंगलवार को गांव 7 जीबी, जैतसर, बुगिया, 7 एलसी व मसानीवाला में जलदाय विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित पेयजल आपूर्ति करने की बात कही। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की नियमित आपूर्ति की जा रही है। पूर्व सांसद ने गांव 7 जीबी में ग्रामीणों के साथ जलदाय विभाग द्वारा चलाए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव मसानीवाला में निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जाहिर की और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सुथार, भाजपा किसान मोर्चा के जसविंदर सिंह बराड़, ग्रामीण पवन बारूपाल, अनिल शर्मा, जसपाल सिंह, रामकुमार बारूपाल, आशाराम गोयल व रतना राम सहित अन्य गणमान्य नागरिक साथ रहें।

लेटेस्ट न्यूज़
The ultimate Secret Of Secondary 3 Maths Tuition Singapore
March 9, 2026
5:42 pm
FileViewPro: The Best Tool To View and Open DIV Files
March 9, 2026
5:41 pm
Essential Math Tuition for Sec 4 Students in Singapore: Unlocking O-Level Excellence
March 9, 2026
5:41 pm
Inside 711Bet Casino: Is the Hype Real?
March 9, 2026
5:40 pm

पूर्व सांसद मेघवाल ने पेयजल आपूर्ति का लिया जायजा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

