हमीरगढ़ (अनिल डांगी)। चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर नितिन स्पिनर्स के सामने शुक्रवार सुबह एक युवक ने इंटरसिटी ट्रेन के आगे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी कर ली।हादसे में युवक की गर्दन धड़ से अलग होकर दूर जा गिरी।ट्रेन रुकने के बाद स्टाफ ने गर्दन को उठाकर ट्रैक के पास रखकर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी।हमीरगढ़ थाने के दीवान शिवराज सिंह ने बताया कि युवक ने उदयपुर से जयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे लेटकर जान दी है।ट्रेन मौके पर ही रुक गई।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है जिसके अनुसार मृतक युवक की पहचान मंगरोप निवासी आरिफ मोहम्मद(26)पुत्र मुबारिक हुसैन बिसायती के रूप में की गई है।आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।पुलिस का कहना है कि अबतक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जांच जारी है।ट्रेन को घटना के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Exterior Home Painting Services in Colorado Springs Area: A Complete Guide
March 26, 2026
3:04 pm
How To Render SSH Primal With ssh-keygen In Linux?
March 26, 2026
3:02 pm
Top HVAC Maintenance Options for Residents of Colorado Springs
March 26, 2026
3:02 pm
My Honest Review: Do Blue Light Readers for Men Actually Work?
March 26, 2026
3:01 pm

इंटरसिटी ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने दी जान,मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

