भरतपुर। जिले के आरबीएम अस्पताल में आये दिन जेब कटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आज फिर से लोगों ने एक जेब कतरे को जेब काटते हुए पकड़ लिया। लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। जेब कतरा बार-बार तबियत खराब होने का नाटक करता रहा। जैसे ही उसे लोगों ने छोड़ा तभी वह वहां से भाग गया। सिक्योरिटी इंचार्ज मोहर सिंह ने बताया कि, नमक कटरा का रहने वाला एक मरीज के अटेंडर ब्लड लेने के लिए लाइन में लगा हुआ था। तभी वहां जेबकतरे ने उसकी जेब से 2 हजार रुपये निकाल लिए, जब अटेंडर ने अपनी जेब में हाथ डाला तो, उसकी जेब में पैसे नहीं थे। जिसके बाद वह जेब कतरे को ढूंढने लगा। उसे जेबकतरा बिल्डिंग के बाहर मिल गया। अटेंडर ने उसे पकड़ लिया। अटेंडर शोर मचाने लगा तो, वहां काफी लोग और सिक्योरिटी गार्ड इकट्ठे हो गए। जेब काटने की बात सुनकर लोगों ने जेब कतरे की पिटाई कर दी। सिक्योरिटी इंचार्ज मोहर सिंह ने आरबीएम चौकी फोन किया लेकिन, कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। इसी दौरान जेब कतरा तबियत खराब होने का नाटक करने लगा। तब लोगों ने उसे छोड़ दिया। अचानक वह खड़ा होकर वहां से भाग गया। आरबीएम अस्पताल में आये दिन जेब कटने की घटनाएं होती रहती हैं। बिल्डिंग के बाहर और अंदर सिक्योरिटी गार्ड तैनात होने के बाद भी जेब कतरे मरीजों को देखने आए लोगों की जेब काटते रहते हैं। इसको लेकर सिक्योरिटी इंचार्ज मोहर सिंह ने कहा कि हम इसमें क्या कर सकते हैं। अगर RBM अस्पताल में जेब कतरे आते हैं तो, इसमें हम क्या कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Турниры в казино {плей фортуна казино}: удобный метод заработать больше
March 6, 2026
5:25 pm
Math Tuition for Secondary 2 Students in Singapore: A Parent’s Ultimate Guide
March 6, 2026
5:25 pm
How I Realised Math Tuition Can Prep My Sec 2 Kid for a Tech Future
March 6, 2026
5:24 pm

आरबीएम अस्पताल में जेबकतरे की धुनाई, सूचना देने के बाद भी नहीं आई पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

