डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के बांसिया में शुक्रवार शाम एक महिला दुकानदार से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही दोनों बदमाश पावर बाइक से फरार हो गए। बस स्टैंड के पास कंगन प्रोविजन स्टोर की मालकिन सीमा कलाल की दुकान पर दो बाइक सवार आए। एक युवक दुकान में गुटखा लेने के बहाने घुसा। इसी दौरान दूसरे युवक ने सीमा के गले से सोने की चेन छीन ली। सूचना मिलते ही धंबोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के युवकों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे मेवड़ा-अंबाडा सड़क मार्ग से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
30 Inspirational Quotes About water bounce home leasings
March 19, 2026
8:01 am
The Blazer That Solves Your “Nothing to Wear” Dilemma
March 19, 2026
7:57 am
Ditch the Dollar Store Glasses: My Journey to Clear Vision
March 19, 2026
7:55 am
Le Génie du Chaîne Liberty: Un Sauce Utile à la Mode
March 19, 2026
7:49 am

महिला दुकानदार से लूट; खरीदने के बहाने दुकान में घुसे, सोने की चेन छीनकर बदमाश हुए फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

