Explore

Search

March 19, 2026 11:13 am


थार गाड़ी में आए बदमाशों ने चेन तोड़ी; सुबह दूध लेने जा रही थी महिला, पुलिस जुटी बदमाशों की तलाश में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले के सदर थाना इलाके में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। थार गाड़ी में आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ढाका की ढाणी,सबलपुरा निवासी शांति देवी ने सीकर के सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह हमेशा की तरह वह सुबह 5:50 मिनट पर दूध लाने के लिए पड़ोसी के घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दाना पानी होटल सबलपुरा की तरफ से काले रंग की थार गाड़ी तेज स्पीड में आई। अचानक वह गाड़ी शांति देवी की तरफ तेज गति से आने लगी। ऐसे में शांति देवी खुद के बचाव के लिए दीवार के सहारे खड़ी हो गई। जैसे ही गाड़ी पास आई तो गाड़ी ड्राइवर के पास बैठे युवक ने अपने हाथ से शांति देवी की तरफ झपट्टा मारा और उनके गले में पहनी हुई सोने की ढाई तौला वजनी सोने की चेन तोड़ ली। उसके बाद बदमाश गाड़ी को नानी गांव की तरफ भगाकर ले गए। जब शांति देवी ने हल्ला किया तो उनके परिवार का सदस्य कृष्ण गोपाल ढाका वहां आया जिसने गाड़ी के नंबर देखे। गाड़ी के नंबर RJ 14 TF 3963 थे। सोने की चेन की कीमत करीब 2.30 लाख रुपए थी। फिलहाल अब सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर