प्रतापगढ़। देवगढ़ थाना क्षेत्र के खलल गांव निवासी 20 वर्षीय विवाहिता सुंदरबाई पत्नी कालूराम मीणा की शुक्रवार देर रात विषाक्त पदार्थ सेवन के कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुंदरबाई शुक्रवार को मेहमानदारी के लिए अपनी ननंद शारदा बाई के घर कलमी गांव गई हुई थी। शाम करीब 5 बजे उसने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो ननंद ने तत्काल सुंदरबाई के पति कालूराम को सूचना दी। परिवारजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर देवगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। जांच अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि उन्हें टेलीफोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर वे अस्पताल पहुंचे। मृतका के पति कालूराम मीणा ने मोर्चरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विषाक्त सेवन के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों को जानने के लिए पुलिस मृतका के परिवारजनों और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Can Sex Sell Meilleur Casino En Ligne?
March 12, 2026
3:33 pm
Exploring Quantum Healing: The Intersection of Scientific Research and Spirituality
March 12, 2026
3:26 pm
Top Korean Skincare Ingredients You Should Know
March 12, 2026
3:17 pm

ननंद के घर मेहमानी में गई विवाहिता की मौत, जहर खाने से अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

