प्रतापगढ़। जिले के सीता माता वन्यजीव अभयारण्य में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी का एक मामला पकड़ा है। रेंज जाखम के वन अधिकारी सोमेश्वर त्रिवेदी ने बताया कि ये कार्रवाई 4 मई की रात को की गई। खेरवाली-मंडकला रोड पर गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को एक संदिग्ध ट्रैक्टर दिखाई दिया। चालक के भागने का प्रयास करने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ट्रैक्टर की जांच में बिना वैध दस्तावेजों के 60 सागवान डंडियां और 30 सागवान खूंटे बरामद हुए। वन विभाग ने मंडकला निवासी हुरजी पुत्र वालिया मीणा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। ये कार्रवाई उप वन संरक्षक राहुल झाझड़िया और सहायक वन संरक्षक राम मोहन मीणा के निर्देश पर की गई। इस अभियान में वनपाल इस्माइल मोहम्मद, वनरक्षक रमेश मीणा, गौरवपाल सिंह, प्रतीक जोशी और महिपाल सिंह की टीम शामिल थी।

लेटेस्ट न्यूज़
“Guide to Math Tuition for Primary 6 Students in Singapore: Helping Your Child Excel”
March 5, 2026
3:50 pm
เลือกแพลตฟอร์มแทงบอลออนไลน์ยังไงเพื่อมั่นใจไม่มีขั้นต่ำแน่นอน? 77370526 blog
March 5, 2026
3:49 pm
วิเคราะห์บอลยังไงก่อนแทงที่UFABETเพื่อให้ได้เปรียบเจ้ามือรับแทง 12498296 blog
March 5, 2026
3:49 pm
Online Roulette Games in India: Trusted Roulette Casinos 2026
March 5, 2026
3:48 pm

सीता माता अभयारण्य में लकड़ी तस्करी करते एक गिरफ्तार, 60 सागवान डंडियों से भरा ट्रैक्टर जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

