जोधपुर। जिले के बासनी थाना क्षेत्र में सालावास रोड स्थित जैन मंदिर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पिकअप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे सालावास रोड पर जैन मंदिर के पास एक बाइक सवार जा रहा था। उसके पीछे पिकअप आ रही थी। अचानक एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने ब्रेक लगाए, जिससे बाइक स्लिप हो गई। पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक सवार और एक अन्य व्यक्ति को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर थाने ले आई। मृतक के शव को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
How Customers in New Zealand Can Identify Authentic Korean Skincare and Avoid Fake Cosmetics
March 12, 2026
9:16 am
What is a program similar to Microsoft Songsmith?
March 12, 2026
9:15 am
Paul Mescal is ‘feeling the pressure for Gladiator II to make money’
March 12, 2026
9:14 am
What is the 4 four types of news?
March 12, 2026
9:12 am

बाइक स्लिप होने के बाद पिकअप ने कुचला, युवक की मौके पर ही मौत; ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

