प्रतापगढ़। पिपलखूंट थाना क्षेत्र के सुरपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। किसान मकान के कॉलम की खुदाई कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने बताया-किसान सूरजमल मकान का निर्माण कर रहा है। वह कॉलम के लिए खुदाई कर रहा था। इस दौरान कच्ची दीवार उस पर गिर गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई कैलाश मीणा ने अस्पताल की मॉर्च्युरी में पुलिस को रिपोर्ट सौंपी। पिपलखूंट थाने के जांच अधिकारी गौतमलाल ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सूरजमल खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। पूरा परिवार उनके सहारे जीवन यापन करता था।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Web Hosting
February 7, 2026
11:06 pm
Answers about Web Hosting
February 7, 2026
11:05 pm
Answers about Slot Machines
February 7, 2026
11:05 pm
Situs bokep yang bisa di tonton di warnet?
February 7, 2026
11:05 pm

मकान निर्माण के दौरान कच्ची दीवार गिरी, कॉलम के लिए खुदाई कर रहे किसान की दबने से मौत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

